मध्य रेल के उपनगरीय खंड पर रविवार को मेगा ब्लॉक, जान लें समय

89

मध्य रेल, मुंबई मंडल अपने उपनगरीय खंडों पर 11 सितंबर 2022 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए मेगा ब्लॉक परिचालित किया जायेगा। इस दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक और पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.32 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे मुलुंड से डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। जो कि निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, सुबह 10.58 बजे से दोपहर 3.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन में रुकेंगी, आगे माटुंगा में स्लो लाइन पर री-डायवर्ट की जाएंगी और गंतव्य पर 15 देरी से पहुंचेंगी। इसी तरह पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल व बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

यह भी पढ़ें – #ZeroTolerance उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, चार हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

इसी प्रकार सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल चलेंगी। ठाणे-वाशी व नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं बेलापुर व नेरुल-खारकोपर लाइन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.