आज रात को लगेगा इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण, जानिये क्यों है खास

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है, जब पृथ्वी चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है। 28 अक्टूबर, 2023 को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार अगला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 को लगेगा।

159

इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर की रात को लगेगा। चंद्र ग्रहण का उपचरण 28 अक्टूबर को आधी रात के बाद 1:05 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 2:24 बजे समाप्त होगा। 28 अक्टूबर की रात दिखने वाला चंद्रग्रहण भारत सहित एशियाई देशों, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिंद महासागर के अधिकांश भागों से देखा जा सकेगा। खोगलीय गणित के अनुसार चंद्रग्रहण की उपछाया को आंशिक रूप से 87.07 प्रतिशत लोग देख पाएंगे। इस लिहाज से यह चंद्रग्रहण व्यापक और खास माना जा रहा है।

काशी के पंडित प्रदीप बताते हैं कि चंद्र ग्रहण इस बार शरद पूर्णिमा पर है। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात लगने जा रहा (खंडग्रास ) है, चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है, इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले 28 अक्टूबर यानी शाम 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। देर रात 01:05 बजे चंद्र ग्रहण लगेगा और 02:24 पर खत्म होगा।

 25 मार्च 2024 को अगला चंद्रग्रहण
उल्लेखनीय है कि चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है, जब पृथ्वी चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है। 28 अक्टूबर, 2023 को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार अगला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 को लगेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.