Himachal Pradesh: कांगड़ा जिले में हुआ बड़ा हादसा, पुल का एक हिस्सा गिरा; यातायात प्रभावित

पुलिस प्रशासन ने वाहनों के लिए अलग रूट तैयार किया है। इसी मार्ग से वाहनों को गुजारा जा रहा है।

124

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले (Kangra District) में बड़ा हादसा हो गया। कांगड़ा में नेशनल हाईवे (National Highway) पर फोरलेन का काम चल रहा है। त्रिलोकपुर के पास स्थित पुल (Bridge) का एक हिस्सा ढहने (Collapse) से यातायात प्रभावित हुआ। पुल के अन्य हिस्सों में भी दरारें आ गई हैं। पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस पुल का निर्माण करीब 12 साल पहले भाजपा शासनकाल में हुआ था।

आपको बता दें कि इस पुल के साथ ही नेशनल हाईवे पर फोरलेन का काम चल रहा है। इससे पुल का एक हिस्सा ढह गया। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुल से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मथुरा में हुई कार्रवाई

यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा
मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक रूट बदल दिया। जिसे अब 32 मील, सोल्दा, त्रिलोकपुर, कोटला की ओर कर दिया गया है। बदले हुए रूट पर सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। इस वजह से लंबा जाम लग गया है। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

32 मील लंबे त्रिलोकपुर मार्ग पर लोडेड वाहन और कार चलाना बहुत मुश्किल है। इस मार्ग पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इसका समाधान निकाला जाए और यातायात बहाल किया जाए।

इस संबंध में एसडीएम जवाली बचित्र सिंह ने कहा कि त्रिलोकपुर पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। पुलिस को इस मार्ग पर यातायात रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों की आवाजाही 32 मील, सोल्दा, त्रिलोकपुर, कोटला की ओर निर्देशित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयास चल रहा है कि जल्द ही पुल की मरम्मत करायी जाये और आवागमन फिर से शुरू किया जा सके।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.