विदेशों से प्राप्त सहायता सामग्रियों का केंद्र ने दिया हिसाब!

अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6,608 ऑक्‍सीजन कनसेनट्रेटर, 3,856 ऑक्‍सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्‍सीजन जनरेशन प्लांट, 4,330 वेंटीलेटर / बाई पीएपी / सी पीएपी और 3 लाख से ज्यादा रेमडेसिविर शीशियों को वितरित किया जा चुका है।

105

विश्व समुदाय कोविड महामारी की दूसरी लहर में भारत की पूरी मदद कर रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार निरंतर यह सुनिश्चित करती रही है कि, इस संकट के दौरान उसके राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को वैश्विक सहायता तथा राहत सामग्री का आवंटन और आपूर्ति प्रभावी ढंग से तथा तत्‍काल किया जाए।

ये रहा हिसाब
अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6,608 ऑक्‍सीजन कनसेनट्रेटर, 3,856 ऑक्‍सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्‍सीजन जनरेशन प्लांट, 4,330 वेंटीलेटर / बाई पीएपी / सी पीएपी और 3 लाख से ज्यादा रेमडेसिविर शीशियों को वितरित किया जा चुका है।

16.94 करोड़ से अधिक का टीकाकरण
इस बीच पूरे देश में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण तेजी आगे बढ़ रहा है और देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 16.94 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान के 113वें दिन (08 मई, 2021 को) 20,23,532 टीके लगाए गए। टीकाकरण के 16,722 सत्रों में 8,37,695पात्र लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,85,837 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

ये भी पढ़ेंः मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ऐसे बढ़ रही हैं मुश्किलें!

स्वस्थ होने वालों की सूची में प्रथम क्रमांक पर महाराष्ट्र
भारत में आज तक 1,83,17,404 कोविड रोगी ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशतहै। पिछले 24 घंटों में 3,86,444 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं।स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 75.75 प्रतिशत है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान शामिल हैं।

4,03,738 नए रोगी
पिछले 24 घंटों में 4,03,738 नए रोगी सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों मेंदस राज्यों का नये मामलों में 71.75 प्रतिशतयोगदान रहा है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56,578 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक से 47,563 और केरल में 41,971 नए मरीज सामने आए हैं।

अब तक 30.22 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच
देश भर में अब तक कुल 30.22 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 21.64 प्रतिशतहै, जैसे कि नीचे दिए गए ग्राफ दर्शाया गया है।
भारत में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 37,36,648 तक पहुंच गई है। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.76 प्रतिशतहिस्सा है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 13,202 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में कोविड से मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में यह 1.09 प्रतिशतहै। पिछले 24 घंटों में 4092 कोविड मरीजों की मौत हुई है।

मृतकों में पहले क्रमांक पर महाराष्ट्र
मौतों में 74.93 प्रतिशत रोगी 10 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 864 है। वहीं कर्नाटक में इस बीमारी से 482 लोगों की मृत्यु हुई है।

चार केंद्र शासित प्रदेशों में किसी की मौत नहीं
चार राज्यों- केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी रोगी की मौत की सूचना नहीं है। ये दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम व लक्षद्वीप हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.