शिक्षक भर्ती घोटाला: गैरकानूनी तरीके से शिक्षक बने लोगों को हाईकोर्ट ने दी ये चेतावनी

न्यायमूर्ति बसु ने कहा कि 1698 लोगों के बयान सुनने के लिए तत्काल नोटिस जारी करना जरूरी है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए।

102

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में न्यायमूर्ति विश्वजीत बसु ने बुधवार को गैरकानूनी तरीके से नियुक्त हुए लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर गैर कानूनी नियुक्ति साबित होती है तो नौकरी तो जाएगी ही साथ ही जो वेतन दिया गया है वह भी लौटाना होगा और जेल की भी हवा खानी होगी। न्यायाधीश ने ग्रुप-डी भर्ती मामले में ओएमआर शीट में हेराफेरी में नामजद 1698 नौकरी उम्मीदवारों को यह चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने सीबीआई को आदेश दिया है कि गैरकानूनी तरीके से नियुक्त हुए लोगों को भी इस मामले में पक्षकार बनाया जाए।

जांच में करें सहयोगी
न्यायमूर्ति बसु ने यह भी कहा कि 1698 लोगों के बयान सुनने के लिए तत्काल नोटिस जारी करना जरूरी है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। इस संदर्भ में सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि हालांकि, कुछ लोग सहयोग कर रहे हैं, लेकिन सभी मदद नहीं कर रहे हैं। जो लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सीबीआई अधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक और गिरफ्तारी, यह है आरोप

जांच में लाएं तेजी
न्यायमूर्ति बसु ने कहा कि सीबीआई को इन 1698 लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। 1698 लोगों पर ओएमआर शीट में हेराफेरी करने का आरोप क्यों नहीं लगाया जा रहा है, उन्हें मामले में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा है? जांच में तेजी लाएं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.