Stock Market Today: खुलते ही फिसला बाजार, खरीदारी से संभला सेंसेक्स-निफ्टी लेकिन लाल निशान से बाहर नहीं निकल पाए

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 97.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत टूट कर 24,538.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

43
Red arrow indicating stock market decline
The stock market shows a downward trend today.

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। इस लिवाली के बावजूद पहले एक घंटे के कारोबार में ये दोनों सूचकांक लाल निशान से रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल नहीं हो सके थे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.42 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 438.68 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,516.08 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण यह सूचकांक फिसल कर 78,451.99 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर 78,757.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल दोबारा कमजोर पड़ने लगी। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 333.57 अंक लुढ़क कर 78,621.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: Nepal Parliament Black Glasses: संसद में काला चश्मा क्यों बना विवाद? नेपाल के स्पीकर ने सांसदों के लिए जारी किया सख्त निर्देश

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 97.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत टूट कर 24,538.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब निफ्टी उछल कर 24,630.40 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल कमजोर पड़ने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 38.45 अंक की गिरावट के साथ 24,597.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,804 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,551 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,253 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दरबार में पहुंचने के लिए निकला 926 यात्रियों का जत्था, कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल रवाना

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, ओएनजीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.74 प्रतिशत से लेकर 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल के शेयर 3.74 प्रतिशत से लेकर 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 373.76 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,954.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 11.35 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 24,636 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.