Indian Railways: देवभूमि को रामजन्म भूमि से जोड़ेगी विशेष ट्रेन, जानें कब से होगी शुरू

अयोध्या में दो माह तक भव्य उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। हर श्रीराम भक्त इस उत्सव का गवाह बनने के लिए आतुर है। श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा के लिए रेल विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। रेल विभाग देश भर में एक हजार विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है।

206

Indian Railways: देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Devbhoomi Himachal Pradesh) अब जल्द ही भगवान श्री राम की जन्मस्थली (birthplace of shri ram) से जुड़ेगा। जिसके लिए रेलवे विभाग ने अम्ब-अंदौरा (Amb-Andaura) से विशेष रेल सेवा (special train service) शुरू करने का निर्णय लिया है। हिमाचल वासियों को नये साल के दूसरे महीने में ही नई ट्रेन की सौगात मिलेगी।

सात फरवरी से चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे ऊना के अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष रेल सात फरवरी को हिमाचल के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और अगली सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या में पहुंचेगी। रेल अंब-अंदौरा से ऊना, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमगढ़, लखनऊ होते हुए 942.47 किलोमीटर सफर तय कर अयोध्या श्रीराम जी की नगरी में पहुंचेगी। यात्री 17 घंटे 37 मिनट का सफर कर अयोध्या में श्रीराम जी के दर्शन कर पाएंगे। अगले दिन श्रद्धालु इसी ट्रेन से वापिस भी आ सकेंगे। रेल विभाग द्वारा ऊना से अयोध्या नगरी के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेन का लाभ ऊना जिला सहित कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व पंजाब राज्य के लोगों को भी मिलेगा।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक हजार विशेष ट्रेनें
भगवान श्रीराम जी सैकड़ों दशकों बाद मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। अयोध्या में दो माह तक भव्य उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। हर श्रीराम भक्त इस उत्सव का गवाह बनने के लिए आतुर है। श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा के लिए रेल विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। रेल विभाग देश भर में एक हजार विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है।

देश के हर कोने से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन
22 जनवरी के बाद रेल विभाग देश भर के रेलवे स्टेशनों से अयोध्या के लिए विशेष रेल सेवा चलाएगा। इसमें ऊना जिला के लिए भी एक विशेष रेल सुविधा दी गई है। इस रेल के जरिये श्रीराम जी के भक्त अयोध्या जा पाएंगे और इसी ट्रेन से वापिसी भी हो पाएगी। जल्द ही ऊना रेलवे विभाग इस ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग शुरु करेगा।

यह है शेड्यूल
विशेष रेल सेवा सात फरवरी 2024 को दोपहर 3:50 मिनट पर अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलेगी। 4:12 मिनट पर रेल ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां पर दो मिनट के ठहराव के बाद 4:14 मिनट पर चलेगी। इसके बाद 4:40 पर नंगल डैम पहुंचेगी और 4:42 मिनट पर वहां से चलेगी। 6:43 पर रेल चंडीगढ़ पहुंचेगी और 6:55 पर वहां से चलेगी। 7:40 बजे अंबाला पहुंचेगी, जहां 5:45 बजे आगे रवाना होगी। साढे नौ बजे ट्रेन सहारपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 9:40 पर वहां से रवाना होगी। रात 12:47 पर रेल मुरादाबाद पहुंचगी। जहां 12.55 पर आगे रवाना होगी। इसके बाद आलमनगर, लखनऊ होते हीए सुबह 9:25 पर रेल अयोध्या नगरी पहुंचेगी।

नौ फरवरी को अयोध्या से अंब-अंदौरा पहुंचेगी विशेष ट्रेन
विशेष ट्रेन नौ फरवरी 2024 को अयोध्या रेलवे स्टेशन से सुबह 11:45 पर चलेगी। ट्रेन लखनऊ, आलमनगर, मुरादाबाद, सहारनुपर, अंबाला, चंडीगढ़, नंगल डैम, ऊना होते हुए सुबह 6:15 पर अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

रेलवे ऊना के अधीक्षक रोहदाश सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अयोध्या में श्रीराम जी के दर्शनों के लिए सात फरवरी 2024 को अंब-अंदौरा से अयोध्या के लिए विशेष रेल चलाई जा रही है। रेल सात फरवरी को दोपहर 3:50 पर चलेगी, जोकि आठ फरवरी सुबह 9:25 पर अयोध्या पहुंचेगी। नौ फरवरी को सुबह 11:45 बजे यह ट्रेन अयोध्या से अंब-अंदौरा के लिए प्रस्थान करेगी। रेल नंबर आते ही रेल टिकट बुकिंग शुरु कर दी जाएगी।(हि. स.)

यह भी पढ़ें – Traffic Stuck: लंबी छुट्टियों के चलते कई राज्यों में सड़कों पर लगा जाम, पुणे-बेंगलुरु हाईवे का ऐसा है हाल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.