Dagdusheth Mandir: 2 हजार किलो अंगूर से सजाया गया श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर

होली के अवसर पर पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति मंदिर को अनोखे अंदाज में सजाया गया है।

96

होली पूर्णिमा (Holi Purnima) के अवसर पर आयोजित अंगूर महोत्सव (Grape Festival) के दौरान, महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर (Shrimant Dagdusheth Ganpati Temple) के गर्भगृह (Sanctum Sanctorum) और सभाकक्ष को 2 हजार किलो अंगूरों (2 Thousand Kilos of Grapes) से सजाया (Decorated) गया।

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट द्वारा मंदिर में मनाए गए अंगूर उत्सव को देखने के लिए पुणे के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। मिली जानकारी के अनुसार, नासिक में सह्याद्री फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के किसानों द्वारा उगाए गए 2 हजार किलोग्राम निर्यात योग्य और रसायन मुक्त अंगूर लगाए गए।

यह भी पढ़ें- Swatantrya Veer Savarkar Film: सिनेमाघरों में फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का दबदबा, करोड़ों का कलेक्शन!

मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी
बता दें कि इस मौके पर गणपति के दर्शन और अंगूरों से सजाया गए मंदिर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये अंगूर भक्तों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, ससून हॉस्पिटल में प्रसाद के तौर पर दिए जाएंगे। लगातार तीसरे वर्ष अंगूर के मौसम में मंदिर में इस प्रकार की सजावट की गई। इसे देखने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर ट्रस्ट हमेशा त्योहार के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.