1 सितंबर से बदल गए बेस्ट बसों के मार्ग! जानिये, कौन-सा मार्ग शुरू है और कौन हुआ बंद

1 सितंबर से बेस्ट बसों के मार्गों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें बेस्ट के 15 नए रूट शुरू किए गए हैं, जबकि 22 बस रूट बंद कर दिए गए हैं।

185

1 सितंबर से बेस्ट बसों के मार्गों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें बेस्ट के 15 नए रूट शुरू किए गए हैं, जबकि 22 बस रूट बंद कर दिए गए हैं। बेस्ट के सभी बस रूटों की समीक्षा की जाती है और यात्रियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए उसके रुटों में बदलाव किया जाता है। ये बदलाव 1 सितंबर, 2021 से प्रभावी हैं।

ये हैं 15  नए बस रूट
सीए-1- यह वातानुकूलित बस इलेक्ट्रिक हाउस और खोदादाद सर्कल के बीच सीएसटी-भायखला-लालबाग परेल से होकर जाएगी। इस रूट की ज्यादातर बसें प्लाजा शिवाजी पार्क तक चलेंगी।
सी-2 बस इलेक्ट्रिक हाउस से धारावी डिपो के बीच सीएसटी-भायखला-लालबाग परेल दादर सायन से होते हुए चलेगी।
सी-15- बस वर्ली डिपो से दिंडोशी डिपो, प्लाजा माहिम, कला नगर के बीच तीव्र गति से चलेगी।
सी-54- वर्ली डिपो से ऐरोली बस स्टेशन प्लाजा माहिम- बीकेसी सांताक्रूज, चेंबूर लिंक रोड घाटकोपर डिपो विक्रोली पुलिस स्टेशन भांडुप पंपिंग स्टेशन ऐरोली तक चलेगी।
56- यह नई बस प्लाजा माहिम, बांद्रा खार दांडा, शास्त्री नगर होते हुए वर्ली डिपो से सांताक्रूज डिपो के बीच चलेगी।
ए-106-आरसी चर्च से चर्चगेट होते हुए कोलाबा हुतात्मा चौक रूट पर चलेगी।
ए-107- नेवी नगर से महात्मा फुले मार्केट होते हुए कोलाबा हुतात्मा चौक तक चलेगी।
ए-109-आरसी चर्च से महात्मा फुले मंडई, कोलाबा म्यूजियम, रिजर्व बैंक- सीएसटी रुट पर चलेगी।
182- माहेश्वरी उद्यान और मलाड डिपो होते हुए सायन, कला नगर, खेरवाड़ी, अंधेरी जोगेश्वरी बेहराम बाग से होकर गुजरेगी।
319- कुर्ला स्टेशन पश्चिम से मजास डिपो कमानी साकीनाका मरोल नाका मरोल मरोशी सिप्प्ज मरोल डिपो कनोसा तक्षशिला नमस्कार से होकर जाएगी।
ए-401- मुलुंड स्टेशन से वैशाली नगर होते हुए भक्ति मार्ग बलराजेश्वर मंदिर मार्ग से जाएगी।
423- महाराणा प्रताप चौक मुलुंड से संघर्ष नगर म्हाडा चांदीवली, मुलुंड स्टेशन, भांडुप गांधी नगर पवई हीरानंदानी शेट्टी विद्यालय रुट पर चलेगी।
464- घाटकोपर डिपो से गोरेगांव स्टेशन तक मर्यादित बस विक्रोली डिपो गांधी नगर पवई सिप्ज मजास जोगेश्वरी बेहराम बाग से होकर गुजरेगी।
ए-493- भांडुप विक्रोली घाटकोपर डिपो महाराणा प्रताप चौक मुलुंड से अणुशक्ति नगर होते हुए छेड़ा नगर महाराष्ट्र नगर मानखुर्द मार्ग पर चलेगी।
ए-691-  मुलुंड स्टेशन पश्चिम से भांडुप सोनापुर मुलुंड कॉलोनी होते हुए खिंडीपाड़ा तक चलेगी।

ये भी पढ़ें – 11वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर!

ये मार्ग बंद रहेंगे
सी-6- मंत्रालय से अम्बेडकर उद्यान चेंबूर
सी-8- मंत्रालय से शिवाजी नगर डिपो
16- (मर्यादित) वडाला डिपो से वाशी नाका एमएमआरडीए कॉलोनी चेंबूर
20- (मर्यादित) म्यजियम से शिवाजी नगर डिपो
30- (सीमित) मुंबई सेंट्रल डिपो से विक्रोली डिपो
43- महाराणा प्रताप चौक माझगांव से प्रतीक्षा नगर
सी-50 – वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर से वाशी बस स्टैंड
61- फोर्ट मार्केट से मच्छीमार नगर माहिम तक
62- प्लाजा से विद्याविहार बस स्टैंड
76. प्रतीक्षा नगर को मंत्रालय
173- तिलक अस्पताल वाया रानी लक्ष्मीबाई चौक
229- सांताक्रूज डिपो से शांति आश्रम
306- (मर्यादित) सांताक्रूज बस स्टेशन पूर्व से मुलुंड स्टेशन पश्चिम
309- (मर्यादित) कुर्ला स्टेशन पश्चिम से गोराई डिपो
ए329- अगरकर चौक अंधेरी से शिवाजी नगर डिपो
448- (सीमित) प्रतीक्षा नगर डिपो से बोरीवली स्टेशन पूर्व
458- (सीमित) मलाड डिपो से मैराथन चौक ठाणे
491- (सीमित) सीप्ज ​​से ब्रह्माण्ड ठाणे
10- बीकेसी से बोरीवली स्टेशन पूर्व
20- बीकेसी 12 बांद्रा टर्मिनस पूर्व से जलवायु विहार खारघर
21- बीकेसी 13 बांद्रा टर्मिनस पूर्व से महाराणा प्रताप चौक मुलुंड
22- बीकेसी 16बीकेसी से सिप्प्ज गांव

6 बस रूटों का विस्तार
25 (मर्यादित)- बैकबे डिपो से रानी लक्ष्मी चौक होते हुए यह बस चूनाभट्टी तक चलेगी।
35. दूरदर्शन से मरोल मरोशी बस स्टैंड तक चलने वाली यह बस सिप्ज बस स्टैंड तक जाएगी।
75- रानी लक्ष्मी चौक से भक्ति पार्क परिसर के बीच चलने वाली यह बस चूनाभट्टी तक जाएगी।
ए-217- दादर स्टेशन के पूर्व से केईएम अस्पताल के लिए बस परेल बेस्ट वर्कर्स कॉलोनी तक चलेगी।
ए-372- शिवाजी नगर जंक्शन से ट्रॉम्बे जाने वाली यह बस रमाबाई नगर होते हुए घाटकोपर डिपो जाएगी।
513 मर्यादि बस मुलुंड फायर स्टेशन और वाशी रेलवे स्टेशन से मुलुंड डिपो के बीच चलेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.