Gujarat Weather: गुजरात में मूसलाधार बारिश कम होने के नाम नहीं ले रही है। मूसलाधार बारिश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस समय सक्रिय बारिश के चलते मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क किया है. मौसम विभाग ने अहमदाबाद सहित 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राज्य के शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
इसे भी पढ़ें: Kerala Weather: केरल में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़-भूस्खलन से 5 लोगों की मौत
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात, कच्छ और उत्तर सौराष्ट्र के क्षेत्रों में तेज हवाओं, बिजली की कड़क-चमक और भारी से अति भारी बारिश की उम्मीद की जा रही है। जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें कच्छ से लेकर देवभूमि द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर, साबरकांठा, अरावली, महीसागर, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, भावनगर जैसे इलाकों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही राजकोट, जूनागढ़, पोरबंदर, गिर सोमनाथ, अमरेली, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड समेत अन्य राज्यों के जिलों को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें: Catch the Rain 2026: ओडिशा में जल संरक्षण अभियान को मिली रफ्तार, ‘कैच द रेन’ के तहत 968 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मौसम विभाग के नाउकास्ट बुलेटिन के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क रहने और आवश्यक संसाधनों के साथ स्टैंडबाय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना आवश्यक कारण घर से बाहर न निकलें, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवा, बिजली गिरने और जलभराव की स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Join Our WhatsApp Community
