कानपुर में सर्दी का सितम, टूटा इतने साल का रिकॉर्ड

सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 0.6 डिग्री तक घट गया। यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

103

कानपुर में दूसरी बार दो डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम पारा पहुंच गया। यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे अधिक ठंडक वाला शहर रहा। इतना कम पारा 2003 के बाद पहली बार रहा है। मंगलवार की रात एवं बुधवार की भोर में 2.6 डिग्री पर पारा दर्ज किया गया। पहले नंबर पर मुजफ्फरनगर 1.7 डिग्री सर्द रही। सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी रात में ठंड बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- 22 जनवरी को झारखंड बंद! पुलिस अलर्ट, इसकी गिरफ्तारी से बौखलाए नक्सली

22/23 जनवरी को बारिश के आसार
हालांकि, कानपुर में 72 घंटे का अलर्ट जारी किया गया था, जिसके बाद से रात का पारा लगातार गिर रहा है। संभावना है कि 22 या 23 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 0.6 डिग्री तक घट गया। यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पूर्व सात जनवरी को न्यूनतम तापमान दो डिग्री था। सीजन में न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री तक जा चुका है। कड़ाके की ठंड में धूप भी पूरी तरह बेअसर हो रही है।

जानें कब-कब कितना गिरा पारा
मौसम विभाग के द्वारा दिए गए तापमान का रिकॉर्ड वर्ष 2003 में 01.0 डिग्री पारा, 1999 में 01.3 डिग्री था। इसके बाद से अब न्यूनतम पारा 2.0 डिग्री रहा है। वर्ष 2011 में 06.8, 2012 में 10.2, 2013 में 12.4, 2014 में 8.5, 2015 में 10.2, 2016 में 4.3, 2017 में 8.4, 2018 में 6.8, 2019 में 4.2, 2020 में 13.6, 2021 में 6.6 व 2022 में 4.6 डिग्री रहा था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.