नेपाल में बारिश और हिमस्खलन से जनजीवन प्रभावित, कई लापता

नेपाल के दक्षिण-पश्चिम स्थित हिमालयी जिलों के कई लोग यार्सागुम्बा को इकट्ठा करने के दौरान लापता हो गए हैं। इनमें कर्णाली प्रांत के हिमालयी जिलों के अलावा अन्य जिलों के भी कुछ लोग हैं।

126

नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में यार्सागुम्बा इकट्ठा करने गए लोगों पर लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का बुरा असर पड़ा है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते विभिन्न जिलों में कम से कम 10 लोगों के लापता होने की सूचना है।

कर्णाली प्रांत के हिमालयी जिलों के लोग शामिल
नेपाल के दक्षिण-पश्चिम स्थित हिमालयी जिलों के कई लोग यार्सागुम्बा को इकट्ठा करने के दौरान लापता हो गए हैं। इनमें कर्णाली प्रांत के हिमालयी जिलों के अलावा अन्य जिलों के भी कुछ लोग हैं। यार्सागुम्बा का उपयोग ताकत बढ़ाने वाली दवा के रूप में किया जाता है। दार्चुला के सहायक मुख्य जिला अधिकारी प्रदीप सिंह धामी ने बताया कि यार्सा लेने गए 10 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में गई है।

पहाड़ों पर चढ़ने गए लोग भी प्रभावित
इसी तरह बझांग जिले में यार्सागुम्बा लेने गए लोग भी हिमस्खलन से प्रभावित हुए है। बझांग की सहायक मुख्य जिला अधिकारी सत्य कुमारी जोशी ने बताया कि यार्सा लेने गई महिला हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गई है। जो लोग पहाड़ों पर चढ़ने गए थे, वे भी हिमस्खलन से प्रभावित हुए। एवरेस्ट पर चढ़ने वाले कैंप में अनुकूल मौसम का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- वित्तीय संकट से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइन, दो दिन उड़ान बंद

तीन दिनों से बारिश जारी
नेपाल में तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी ने हिमालयी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यह मौसम यार्सागुम्बा चुनने और पर्वतारोहण के लिए उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी ने इसे प्रभावित किया है।

 ये भी देखें- हत्याओं के नाम ऐसे फंसाए गए हिंदू | डॉ. अमित थडानी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.