Prayagraj राष्ट्रीय पुरस्कार ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ के लिये चयनित, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत

191

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य(Excellent work in Swachh Survekshan 2023) करने पर नगर निगम (Prayagraj) को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित(Selected for National Award) किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) द्वारा 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मण्डपम् में दिया जायेगा।

बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार; स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवार्ड सेरेमनी दिये जाने की घोषणा की गयी है। इसमें देश के 11 महानगरों को चयनित किया गया था, जिसमें नगर निगम प्रयागराज को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा।

 नगर निगम को प्राप्त हुआ पत्र
राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा से सम्बन्धित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा द्वारा भेजा गया पत्र  6 जनवरी को नगर निगम को प्राप्त हुआ। महापौर गणेश केसरवानी ने नगर वासियों को बधाई दी तथा कहा कि शहर के नागरिकों, पार्षदगणों अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों के नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति समर्पित होकर किये जा रहे कार्यों का प्रतिफल है। यह पुरस्कार प्रयागराज की जनता को समर्पित किया गया है।

महापौर का अभिनंदन
उक्त पुरस्कार के लिए पार्षदगणों द्वारा महापौर के नेतृत्व में प्राप्त पुरस्कार हेतु उनका अभिनन्दन महापौर कार्यालय कक्ष में किया गया। जिसमें पार्षद राजू शुक्ला, विनय मिश्रा, उमेश मिश्रा, कुसुमलता गुप्ता, दीपिका सिंह पटेल, कामिनी कुशवाहा, दिलीप जायसवाल, किरन जायसवाल, मुकेश कुमार, नीरज गुप्ता व अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.