Lok Sabha Elections: जेपी नड्डा ने की पीएम की प्रशंसा, मुख्यमंत्री के लिए कही ये बात

पंचकूला पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने स्वागत में रखे गए रोड शो(road show) के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम किया है।

105
File Photo

Lok Sabha Elections:  लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 जनवरी को पंचकूला पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा(Bharatiya Janata Party National President Jagat Prakash Nadda0 ने अपने स्वागत में रखे गए रोड शो(road show) के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम किया(Worked to change the culture of politics) है। उन्होंने कहा कि पहले वोट बैंक के लिए जाति-पाति, अगड़ा-पिछड़ा, पहाड़ी-मैदानी और धर्म को धर्म से लड़ाने तथा देश को विभाजित करने वाली राजनीति चलती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास(Everyone’s support, everyone’s development, everyone’s faith and everyone’s efforts) का एक नया राजनीतिक संदेश(new political message) दिया, जिससे भारत को आगे बढ़ने का मंत्र मिला।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रशंसा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर(Chief Minister Manohar Lal Khattar) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘‘तीसरी बार मोदी सरकार और तीसरी बार मनोहर सरकार’’ एक विचार से जुड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा जैसे कैरोसीन मुक्ति हुआ, वैसे गरीबी से भी मुक्त हो रहा है। नड्डा के पंचकूला पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।

नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत
कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ और उनके जयकार के नारों के बीच नड्डा फूलों से सजी खुली गाड़ी में सवार हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी गाड़ी में रहे। जबरदस्त फूलों की बरसात के बीच रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के दौरान अपना संबोधन रखते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हमें खुशी होती है कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और संगठक हैं, जिन्होंने अपना जीवन इस विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। श्री नड्डा ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत हमें उत्साह से भर देती है।

चीन का प्रसिद्ध अखबार ग्लोबल टाइम्स भी करता है मोदी की सराहना
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा चीन का प्रसिद्ध अखबार ग्लोबल टाइम्स कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन का यह अखबार लिखता है कि कि मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इस अखबार के मुताबिक भारत पहले बैलेंस करता था कि कोई नाराज ना हो, लेकिन आज का भारत अलाइनमेंट सेट करता है और भारत अपने इंटरेस्ट के हिसाब से काम करता है।

Veer Savarkar: स्वतांत्र्यवीर सावरकर मुक्ति शताब्दी वर्ष पर पुणे में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई यात्रा, सैकड़ों देशभक्त हुए शामिल

योजनाओं के लिए प्रशंसा
रोड शो में शामिल हुए किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को गन्ने भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया। इन किसानों ने मोदी-मनोहर सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर खुशी जाहिर की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.