PM Modi: अयोध्या धाम से पीएम मोदी दिखाएंगे वंदे भारत-अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जालना-मुंबई रूट पर तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर, 2023 को पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

189

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन (Ayodhya Dham Junction Railway Station) से विभिन्न शहरों के बीच 2 अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम मोदी इस रूट के लिए दो अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। जिसमें दरभंगा-अयोध्या-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है।

यह भी पढ़ें – Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति में सबकुछ ठीक, सांसद राउत बोले- राहुल गांधी में प्रधानमंत्री पद के लिए जरूरी सभी गुण

इसके साथ ही पीएम मोदी अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से अलग-अलग शहरों के लिए 6 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

विवरण इस प्रकार हैं
– श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस।
– अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस।
– कोयंबतूर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस।
– मंगलुरु-मडगांव (गोवा) वंदे भारत एक्सप्रेस।
– अयोध्या धाम-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस।
– जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस।

जालना-मुंबई (Jalna-Mumbai) वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन सेवा
शनिवार को 8 कोच वाली वंदे भारत की उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 02705 जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (एकतरफा) नीचे दिए गए संभावित समय के अनुसार चलेगी।

स्टेशन – आगमन/प्रस्थान
जालना -/11:00 बजे।
औरंगाबाद – 11:55 बजे/11:57 बजे।
मनमाड जंक्शन – 13:42 बजे/13:44 बजे।
नासिक रोड – 14:44 बजे/14:46 बजे।
कल्याण जंक्शन – 17:06 बजे/17:08 बजे।
ठाणे – 17:28 बजे/17:30 बजे।
दादर – 17:50 बजे/17:52 बजे।
सीएसएमटी मुंबई – 18:45 बजे।

भव्य स्वागत समारोह
जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा का मनमाड जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, ठाणे, दादर और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों पर रुकेगी। मध्य रेल इन स्टेशनों पर सांसदों, विधायकों,पालक मंत्रियों, स्कूली छात्रों और आम जनता द्वारा। भव्य स्वागत किया जाएगा।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.