Delhi: पूर्वी दिल्ली की रामलीला समारोह में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

आयोजकों के अनुसार, यह पुतला युवाओं को संदेश देगा कि राक्षसी प्रवृत्तियों से केवल संघर्ष करके ही छुटकारा पाया जा सकता है।

1100
file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पहली बार यमुनापार (पूर्वी दिल्ली) में रावण दहन कार्यक्रम (Ravan Dahan Program) में शामिल होंगे। वे आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ (Shri Ramleela Committee Indraprastha) के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां 72 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

इस रामलीला (Ramleela) में चार पुतलों का दहन किया जाएगा। परंपरागत रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अलावा चौथे पुतले का भी दहन किया जाएगा। यह पुतला पहलगाम के आतंकियों का होगा, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह पुतला युवाओं को संदेश देगा कि राक्षसी प्रवृत्तियों से केवल संघर्ष करके ही छुटकारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Ramnath Kovind: RSS के शताब्दी समारोह में बोले रामनाथ कोविंद- “संघ में कभी कोई जातिगत भेदभाव नहीं होता”

इस समारोह में कई फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के भी मौजूद रहने की संभावना है। प्रधानंत्री मोदी के आगमन को देखते हुए इलाके में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.