PM Modi Maldives Visit: मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुइज्जू ने हवाई अड्डे पर किया गर्मजोशी से स्वागत

मालदीव 26 जुलाई को अपना 60वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।

174

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार (25 जुलाई) अपनी दो दिवसीय यात्रा (Two-Day Visit) पर मालदीव (Maldives) पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (President Mohamed Muizzu) ने स्वयं अपने मंत्रिमंडल (Cabinet) के प्रमुख मंत्रियों के साथ वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। इस गर्मजोशी भरे स्वागत को दोनों देशों के बीच संबंधों में आए महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक माल्दिवियन नृत्य प्रदर्शन के साथ सम्मानित किया गया, जिसमें बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। माले शहर भारतीय झंडों, रंगीन बैनरों और ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन’ संदेश वाले पोस्टरों से सजा हुआ है, जो इस यात्रा के प्रति मालदीव में मौजूद उत्साह को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें – Mumbai Rains: पानी-पानी हुई मुंबई, कई इलाकों में जलभराव

मालदीव ने बनाया मुख्य अतिथि
मालदीव 26 जुलाई को अपना 60वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। मालदीव और भारत के रिश्ते पहले भी काफी गहरे और दोस्ताना रहे हैं। मगर बीच में मोहम्मद मुइज्जू के चीन के प्रति झुकाव के चलते दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आने लगा था। हालांकि बाद में रिश्ते सुधरने लगे। पीएम मोदी के मालदीव जाने से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू भी भारत आ चुके हैं।

कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद है कि इस दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होंगे और विभिन्न भारत-सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारत और मालदीव के संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे, लेकिन यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को पुनः पटरी पर लाने और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पर खुशी व्यक्त की है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.