Weather Update: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, कड़ाके की ठंड के कारण स्कूल बंद

हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है।

169

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरा उत्तर भारत (North India) कड़ाके की ठंड (Cold) और घने कोहरे (Dense Fog) में खो गया है। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता शून्य (Zero Visibility) हो गई। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार (28 दिसंबर) दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते कई फ्लाइट्स (Flights) को डायवर्ट किया गया, वहीं रेलवे की कई ट्रेनें (Trains) भी प्रभावित हुईं।

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के कारण आगरा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबाद में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद ने कहा कि कक्षा I से VIII तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: खंडवा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी

हवा की गुणवत्ता बहुत खराब
उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार रात सर्द हवाओं के साथ कोहरा छाया रहा। कोहरे और खराब दृश्यता के कारण बुधवार को भी कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। घने कोहरे के कारण बुधवार को उड़ानें और ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। इसके साथ ही राजधानी में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

मौसम कैसा रहेगा?
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार की रात और सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय 
गाजियाबाद में कोहरे के कारण स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.