नोबल्स को नोबल! तीन वैज्ञानिकों को नोबल पुस्कार

127

विज्ञान के क्षेत्र में दिये जानेवाले नोबल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। रॉयल स्वीडिश एकादमी ने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुरस्कृत होनेवाले वैज्ञानिकों में रोजन पेनरोस, रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेज का नाम है। एंड्रिया गेज महिला वैज्ञानिक हैं।
नोबल पुरस्कार में करीब 9 मिलियन स्विडिश क्राउन दिया जाता है। इस बार पुरस्कार की कुल राशि को तीनों वैज्ञानिक साझा करेंगे। पुरस्कार की कुल राशि में से आधा रोजर पेनरोस और शेष आधे को संयुक्त रूप से रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेज को दिया जायेगा।

नोबल पुरस्कार: क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुआ और कैसे करें नामांकन?

इन तीनों वैज्ञानिकों को भौतिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। रोजर पेनरोस ने ब्लैक होल पर काम किया है और बताया है कि ब्लैक होल बनने का कारण सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत है। वहीं रेनहार्ड और एंड्रिया ने बताया है कि एक अदृश्य और भारी वस्तु आकाशगंगा में स्थित तारों की कक्षाओं को नियंत्रित करती है। ब्लैक होल के बारे में इनका कहना है कि अभी सिर्फ सुपरमैसिव ब्लैक होल के बारे में ही हमारे पास जानकारी उपलब्ध है।
पुरस्कार की घोषणा के बाद एंड्रिया ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि इस पुरस्कार की घोषणा के बाद अन्य युवा महिलाएं इस क्षेत्र में आकर काम करेंगी। एंड्रिया अमेरिका के न्यूयार्क शहर की रहने वाली हैं। वह लॉस एंजेलिस में प्रोफेसर हैं। जबकि रेनहार्ड जर्मनी के हैं। वे भौतिकी से संबंधित एक संस्थान के डायरेक्टर और प्रोफेसर हैं। जबकि रोजर पेनरोज इंग्लैंड के हैं और वे आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.