निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका में स्टेट बैंक की नई शाखा का किया उद्घाटन

एसबीआई श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कॉरपोरेट्स का समर्थन करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

121

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को श्रीलंका के त्रिंकोमाली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडामन, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा भी उपस्थित थे।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान त्रिंकोमाली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शाखा के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही त्रिंकोमाली में आगंतुक पुस्तिका भरने के अलावा नए ग्राहकों को पासबुक वितरित किए।

डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ाना जारी रखता है
एसबीआई अपनी 159 वर्षों की महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ श्रीलंका का सबसे पुराना बैंक है। यह देश और विदेश में अपना कारोबार बढ़ा रहा है। श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान एसबीआई ने भारत सरकार द्वारा श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण की सुविधा के सुचारू विस्तार का मार्ग प्रशस्त किया।

यह भी पढ़ें – Excise policy scam: ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, भाजपा ने कसा ये तंज *- 

एसबीआई श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कॉरपोरेट्स का समर्थन करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्रीलंका में एसबीआई इन-ब्रांच संचालन के अलावा, एसबीआई श्रीलंका योनो ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ाना जारी रखता है।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण श्रीलंका की तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह कोलंबो में भारतीय मूल के तमिलों के श्रीलंका आगमन की द्विशताब्दी स्मृति समारोह में भाग लेंगी। वो भारत-श्रीलंका व्यापार शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन का विषय है- सम्पर्क वृद्धि: समृद्धि के लिए भागीदारी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.