मुंबईकर तैयार कर लें अपनी छतरियां, जानें आईएमडी ने क्या कहा

इस वीकेंड मुंबई में होगी जोरदार बारिश, जानें आईएमडी ने क्या कहा।

112

महाराष्ट्र (Maharashtra) के लोग मानसून (Monsoon) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मानों मानसून महाराष्ट्र से कोसों दूर है। हालांकि, अब ये दूरी कम होने की संभावना बढ़ती दिख रही है। आईएमडी मुंबई (IMD Mumbai) के अनुसार, मानसून जल्द ही मुंबई (Mumbai) में दस्तक देने वाला है।

आईएमडी मुंबई के अनुसार, रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। 24 जून तक मॉनसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- हिंदू राष्ट्र स्थापना का संकल्प पूर्ण करने के लिए ही हमने जन्म लिया है: टी. राजा सिंह

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और पूर्वोत्तर राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। अब देखना होगा कि महाराष्ट्र में लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी या नहीं।

बारिश की बूंदों का बेसब्री से इंतजार
मुंबई को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल इस गर्मी ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। जहां भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है, वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जहां लोग बारिश की बूंदों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देखें यह वीडियो- आधी आबादी को नकार कर सशक्त नहीं हो सकता समाज: सीएम योगी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.