Mega Block: रविवार 3 मार्च को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग दें।

323

Mega Block: मध्य रेलवे (Central Railway) पर मुंबई डिवीजन (Mumbai Division) विभिन्न इंजीनियरिंग (Various Engineering) और रखरखाव कार्यों (Maintenance Work) को करने के लिए रविवार (3 मार्च) को अपने उपनगरीय खंडों (Suburban Sections) पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) संचालित करेगा।

सीएसएमटी मुंबई-विद्याविहार के बीच अप और डाउन धीमी लाइन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक
सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करने वाली डाउन स्लो सेवाओं को सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेगी एवं विद्याविहार स्टेशन पर पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से प्रस्थान करने वाली अप स्लो सेवाओं को विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बीआरएस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, बीबी पाटील भाजपा में शामिल

ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल, ठाणे लोकल सुबह 10.18 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी। ब्लॉक के बाद पहली लोकल डोंबिवली लोकल शाम 4.01 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी। सीएसएमटी मुंबई के लिए ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल बदलापुर लोकल होगी जो सुबह 9.13 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी। सीएसएमटी मुंबई के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ठाणे लोकल होगी जो दोपहर 3.36 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी। मानखुर्द और नेरुल के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनें सुबह 11.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक

सुबह 10.18 बजे से दोपहर 3.28 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करने वाली पनवेल/बेलापुर/वाशी के लिए डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.37 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी मुंबई की ओर अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल के लिए तैयार कोलकाता नाइट राइडर्स, इस तारीख से शुरू होगा मुख्य प्री-सीजन कैंप

डाउन हार्बर लाइन पर
पनवेल के लिए ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 10.14 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी। वाशी के लिए ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 10.18 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी। पनवेल के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल दोपहर 3.36 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी।सीएसएमटी मुंबई के लिए ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 10.33 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी। सीएसएमटी मुंबई के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल शाम 4.19 बजे वाशी से प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें- West Bengal: आरामबाग की रैली में ममता सरकार पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री, संदेशखाली मामले पर उठाए सवाल

सीएसएमटी मुंबई के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल शाम 4.10 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई-मानखुर्द खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक ट्रांस हार्बर/मेन लाइनों पर यात्रा करने की अनुमति है। ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग दें।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.