मणिपुर हिंसा समाप्ति के लिए पहल, मैतेई महिलाओं ने रैली निकालकर की शांति की अपील

मणिपुर में

188
मैतेयी

मणिपुर में चल रहे सामुदायिक संघर्ष के बीच शनिवार को इंफाल में मैतेई समुदाय की महिलाओं ने एक विशाल रैली निकाली। रैली में महिलाओं ने लोगों से शांति स्थापित करने की अपील की।

मणिपुर की मैतेई समुदाय की महिलाओं ने इंफाल की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने रैली के दौरान कुकी समुदाय के लोगों के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था किये जाने की मांगों का विरोध किया।शांतिपूर्ण तरीके से निकाली रैली में महिलाओं ने कहा कि मणिपुर की अखंडता को हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए। महिलाओं ने राज्य में एनआरसी के जरिए सही नागरिकों की पहचान करने की सरकार से अपील की है। महिलाओं ने केंद्र सरकार से अपील की कि सरकार मणिपुर के विद्रोहियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं, सघन अभियान को बंद न करे। महिलाओं ने कहा कि वे हर हालत में मणिपुर में शांति और मणिपुर के अखंडता को बरकरार रखना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में मुहर्रम का लिए मंदिरों की हो गई बैरिकेंडिग, ममता बनर्जी सरकार के कारनामे पर उठी आवाज

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.