महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022ः बेटियों ने फिर मारी बाजी! जानिये, मुंबई सहित बाकी मंडलों का कैसा रहा हाल

12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल तक हुई थी। इस परीक्षा के लिए राज्य के 14 लाख 85 हजार 191 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

85

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष बारहवीं कक्षा का परिणाम 94.22 प्रतिशत है। 2020 की परीक्षा की तुलना में इस साल के रिजल्ट में 3.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे हैं। सबसे अधिक 97.21 प्रतिशत परिणाम कोकण मंडल में और सबसे कम 90.91 प्रतिशत मुंबई मंडल में है।

12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल तक हुई थी। इस परीक्षा के लिए राज्य के 14 लाख 85 हजार 191 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

बोर्ड वार प्रतिशत परिणाम 
पुणे – 93.61
नागपुर – 96.52
औरंगाबाद – 94.97
मुंबई – 90.91
कोल्हापुर – 95.07
अमरावती – 96.34
नासिक-95.03
लातूर-95.25
कोंकण-97.22

लड़कियों ने मारी बाजी
लड़के – 93.29 प्रतिशत
लड़कियां – 95.35 प्रतिशत

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.