महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री शिंदे की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब हो गई है। इस कारण उनके सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने की खबर है।

104

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब हो गई है। इस कारण उनके सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने की खबर है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

काफी दिनों से रात-दिन काम करने और आराम नहीं मिलने से मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। फिलहाल उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी होने की जानकारी नहीं है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

आधिकारिक जानकारी नहीं
फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि थकावट और अन्य तरह की स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट कराते समय डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है। फिलहाल उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाने की जानकारी मिली है।

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
5 अगस्त को महाराष्ट्र में शिदे सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार होने की चर्चा है। मुख्यमंत्री शिंदे की तबीयत खराब होने के बाद क्या उसे टाला जाएगा, इस बारे में चर्चा गरम है। फिलहाल कैबिनेट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही शामिल हैं।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.