लोगों की ताकत और सीमाओं को आंकने में माहिर थे मदनदास देवी, जानें कैसे याद किए गये राष्ट्रवादी चिंतक

मदनदास देवी राष्ट्रीय विचारधारा के प्रखर चिंतक और समाज सेवी थे। वह पेशे से चार्टर एकाउंटेंट थे यदि वह चाहते तो आराम से जीवन व्यतीत कर सकते थे। लेकिन उन्होंने समाज सेवा का कार्य चुना। उन्होंने समाज को परिवार मानकर जीवन भर सेवा की।

281

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में सतत रहने का सूत्र दिया और हमारा मार्गदर्शन किया। वह लोगों की ताकत और सीमाओं को आंकने में माहिर थे।
नड्डा ने संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व संगठन मंत्री मदनदास देवी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह कभी भी अपनी चाह आगे नहीं लाए। वह हमेशा सर्वसम्मति से निर्णय लिया करते थे। वह हमेशा संगठन को चलाने के लिए नये सूत्र देते रहते थे। नड्डा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् को उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनाया। हम उनके बताए रास्ते पर चलें यही उनकी सेवा होगी।

राष्ट्रीय विचारधारा के प्रखर चिंतक थे मदनदास देवी : राजनाथ सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मदनदास देवी राष्ट्रीय विचारधारा के प्रखर चिंतक और समाज सेवी थे। वह पेशे से चार्टर एकाउंटेंट थे यदि वह चाहते तो आराम से जीवन व्यतीत कर सकते थे। लेकिन उन्होंने समाज सेवा का कार्य चुना। उन्होंने समाज को परिवार मानकर जीवन भर सेवा की। सिंह ने कहा कि वह सामान्य कार्यकर्ता से भी कुछ जानने की कोशिश करते थे। उनसे भी सलाह लेते थे। वह कार्यकर्ताओं को परिवार भाव से देखते थे। उन्होंने अपने कृत के माध्यम से एक विचारधारा का पुंज हमें दिया है।

व्यक्ति निष्ठ नहीं, विचार निष्ठ थे मदनदास जी : राम बहादुर राय
वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने कहा कि मदनदास जी कभी व्यक्ति निष्ठ नहीं थे वह विचार निष्ठ थे। वह मौलिक थे और अपने विचार के प्राणी थे । उन्होंने विद्यार्थी की दिशा बदली और छात्र शक्ति का केन्द्र बनाया। मदनदास ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई सफल प्रयोग किये। उन्होंने संवाद और बातचीत से लोगों को कुशल संगठन कर्ता बनाया। मदनदास जी ने परिस्थिति परिवर्तन करके दिखाया।

यह भी पढ़ें – बृज मंडल यात्रा पर मेवात में पथराव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.