Mumbai Billionaires: बीजिंग को पीछे छोड़कर एशिया में अरबपतियों की राजधानी बनी मुंबई

भारत के महानगर मुंबई में अब चीन के बीजिंग से भी अधिक अरबपति हैं। बीजिंग को पीछे छोड़कर मुंबई पहली बार एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है।

93

अरबपतियों (Billionaires) के शहर के रूप में मुंबई (Mumbai) अब एशिया (Asia) में नंबर एक पर है। अरबपतियों के मामले में न्यूयॉर्क (New York) के बाद मुंबई (Mumbai) दुनिया में तीसरे स्थान पर है। न्यूयॉर्क 119 अरबपतियों का घर है। लंदन 97 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

बीजिंग में अब एक साल में 18 नए करोड़पति। अब बीजिंग (Beijing) में केवल 91 अरबपति बचे हैं, जो दुनिया में चौथे और एशिया में दूसरे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर 87 अरबपतियों के साथ शंघाई है।

यह भी पढ़ें- Gurpatwant Singh Pannu: केजरीवाल का खालिस्तानी कनेक्शन? SFJ चीफ पन्नू ने किया सनसनीखेज दावा

मुंबई में कितनी है अरबपतियों की संपत्ति?
मुंबई में सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति 445 अरब डॉलर है। यह पिछले साल से 47% ज्यादा है। बीजिंग के अरबपतियों की कुल संपत्ति 265 अरब डॉलर है। यह पिछले साल से 28 फीसदी कम है। मुंबई में ऊर्जा और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों से पैसा बरस रहा है। इसमें मुकेश अंबानी जैसे अरबपति भारी मुनाफा कमा रहे हैं।’

अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा
मंगल प्रभात लोढ़ा और परिवार रियल एस्टेट में मुंबई के सबसे अमीर अरबपति हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची पर नजर डालें तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है, वह 10वें स्थान पर हैं। इसी तरह गौतम अडानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है और वह वैश्विक स्तर पर 15वें स्थान पर हैं। एचसीएल के शिव नादर और उनके परिवार की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 16 पायदान की छलांग लगाकर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.