79th Independence Day: स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जन्मस्थली पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रमेश पवार और दीपक बालकवडे ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

198
Celebration of Independence Day at Savarkar Smarak, Bhagur.
Independence Day was celebrated with great enthusiasm at Savarkar Smarak.

भारत (India) का 79वां स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक भगूर (Bhagur) स्थित स्वातंत्र्यवीर सावरकर स्मारक (Swatantryaveer Savarkar Smarak) में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमेश पवार (Ramesh Pawar) द्वारा ध्वजारोहण (Flag Hoisting) के साथ हुई।

इस अवसर पर रमेश पवार और दीपक बालकवडे ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्मारक के प्रबंधक भूषण कापसे ने मुख्य अतिथियों को शॉल और स्वातंत्र्यवीर सावरकर पर आधारित पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें – Independence Day 2025: अटारी बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस की धूम, लेकिन भारत-पाक तनाव के कारण टूट गई ये परंपरा

कार्यक्रम के आयोजन में आकाश नेहरे और खंडू रामगडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगेश बुरके ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मनोज कुवर, अंबादास आडके, प्रशांत कापसे, सुभाष जाधव, गणेश बोराडे, सुभाष पुजारी, विरशेठ लोया, संतोष मोजाद, सुनीक जोरे, प्रताप गायकवाड़, आशीष वाघ, दिगंबर करंजकर, परीक्षित जोशी सहित बड़ी संख्या में भगुरकर नागरिक और सावरकर प्रेमी उपस्थित थे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.