Independence Day 2025: पंजाब प्रदेश के अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। कमांडेंट एसएस चंदेल ने सरहद पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही जवानों को मिठाइयां देकर आज के दिन की शुभकामनाएं भी दीं। लेकिन आज पाकिस्तान के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान नही हुआ।(Independence Day 2025)
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान दोनों देशों ने 12 मई से रिट्रीट तो शुरू कर दी, लेकिन तब से लेकर अभी तक दोनों देशों ने अपने गेटों को नहीं खोला है। आज की रिट्रीट भी ऐसी ही होने वाली है। दोनों देश आज भी ना तो गेट खोलेंगे और ना ही हाथ मिलाएंगे। अपनी-अपनी सीमाओं में रहते हुए दोनों देश गेटों के पार से ही झंडा उतारने की रस्म को पूरा करेंगे।(Independence Day 2025)
रिट्रीट होगी, लेकिन मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं
भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर सामान्य की भांति रिट्रीट तो होगी, लेकिन मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं होगा। पहले पुलवामा और अब पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के बीच खटास आ गई है। पुलवामा हमले के बाद तकरीबन 3 सालों तक दोनों देशों के बीच मिठाइयों का आदान प्रदान नहीं हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद दोनों देशों में ईद, दिवाली, 15 अगस्त तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर मिठाइयों का आदान प्रदान किया जाता है।(Independence Day 2025)
Kishtwar Tragedy: मृतकों की संख्या 46 हुई, बचाव अभियान में NDRF की टीम शामिल
पहलगाम हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण
अब पहलगाम हमले के बाद फिर से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिसके चलते 15 अगस्त की सुबह भारतीय सैन्य अधिकारियों और पाकिस्तान रेंजरों के बीच मिठाई का आदान प्रदान नहीं किया गया। 14 अगस्त को पाकिस्तान की तरफ से भी इस तरह की कोई पहल नहीं की गई।(Independence Day 2025)

