15 अगस्त का इतिहासः भारत के स्वतंत्रता दिवस के साथ ही इसलिए है खास

काबुल पर तालिबान के आधिकारिक कब्जे के साथ देश और दुनिया में खलबली मच गई। भय के मारे लोग किसी भी तरह अफगानिस्तान से भागने की कोशिशों में लग गए।

241

वर्ष 2021, तारीख 15 अगस्त। भारत स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था लेकिन अफगानिस्तान पर 20 वर्ष बाद तालिबान का कब्जा हो रहा था। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान लड़ाकों के कब्जे की तस्वीरें देख दुनिया हैरान थी। राष्ट्रपति भवन की जिस कुर्सी पर हथियार के साथ तालिबान कमांडर बैठे थे, एक दिन पहले तक उसी कुर्सी पर बैठ कर राष्ट्रपति अशरफ गनी राष्ट्र को संबोधित करते रहे थे।

राष्ट्रपति अब्दुल गनी ने छोड़ा देश
करीब महीने भर से काबुल की ओर बढ़ते तालिबान लश्करों को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। उत्तरी अफगानिस्तान के प्रमुख शहर मजार-ए-शरीफ पर तालिबान का कब्जा होने के बाद साफ हो गया कि काबुल तक वे जल्द पहुंचने वाले हैं। राष्ट्रपति अब्दुल गनी अपनी फौज के साथ उनसे लड़ने की रणनीति तैयार करने की बजाय विशेष हेलिकॉप्टर से काबुल हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से अमेरिकी सैन्यकर्मियों की निगरानी में अफगानिस्तान से बाहर निकल गए।

अफगानिस्तान से भागने की होड़
काबुल पर तालिबान के आधिकारिक कब्जे के साथ देश और दुनिया में खलबली मच गई। भय के मारे लोग किसी भी तरह अफगानिस्तान से भागने की कोशिशों में लग गए। हवाई जहाज के पहिये के पास अविश्वसनीय रूप से लटक कर कई लोगों ने वहां से निकलने का प्रयास किया, जिसमें लोगों की जान चली गई।

अमेरिका ने तालिबान की राह कर दी आसान
हालांकि अमेरिका की नई बाइडेन सरकार ने जैसे ही अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को निकालने की घोषणा की, तालिबान के लिए वहां की सत्ता पर दोबारा काबिज होने का रास्ता साफ हो गया। 01 मई से अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू हुई और 04 मई से तालिबान ने अफगानिस्तान के भीतर हमले करते हुए विभिन्न इलाकों पर कब्जे की मुहिम शुरू कर दी। 4 मई तक तालिबान का अफगानिस्तान के 407 जिलों में से 77 पर कब्जा था लेकिन 77 दिनों में 304 जिलों पर तालिबान का कब्जा हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1854ः ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई।

1862ः बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।

1866ः लिकटेंस्टीन जर्मनी के शासन से मुक्त हुआ।

1872ः भारतीय दार्शनिक श्री अरविंदो का जन्म।

1924ः वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म।

1945ः कोरिया को जापान से आजादी। यूएस और सोवियत फोर्सेज ने जापान का कब्जा हटाया।

1950ः भारत में 8.6 तीव्रता वाला भूकंप। 20-30 हजार लोगों की जान गई।

1960ः अफ्रीकी देश कॉन्गो ने फ्रांस से आजादी हासिल की। जिसके बाद रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना।

1968ः मोरारजी देसाई को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान दिया गया।

1971ः बहरीन को ब्रिटेन से आजादी मिली। इसा बिन सलमान अल खलीफा बहरीन की गद्दी पर बैठे।

1972ः भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर यानी पीआईएन कोड लागू किया गया।

1975ः बांग्लादेश में सैनिक क्रांति की शुरुआत।

1982ः टीवी के राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण व टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत।

1990ः जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.