मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

117

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कांदिवली पोईसर नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी चार -पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने मछुआरों से समुद्र में न जाने की अपील की है।

मुंबई महानगर और आसपास के उपनगरों में सोमवार से ही तेज बारिश हो रही है। आज सुबह बारिश ने कई जगह कहर बरपाया है। कांदिवली पोइसर नदी का पानी घरों में घुस जाने से जरूरी सामान नष्ट हो गया है। अंधेरी और कांदिवली के साथ ही गोरेगांव, दहिसर, मलाड, बोरीवली, विलेपार्ले, बांद्रा में भी बारिश का असर है। मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव से महानगर की रफ्तार प्रभावित हो गई है।

ये भी पढ़ें – गुरुग्राम के इन तीन गैंगस्टर के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

पानी भरने से लोगों की बढ़ी परेशानी
अंधेरी मेट्रो क्षेत्र में पानी भर गया है। साकीनाका क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात हैं। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 सितंबर को मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में तेज बारिश होगी। मुंबई के कुछ सब-वे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.