Weather Updates: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज कम से कम पांच राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है।

58

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, पश्चिम मेघालय, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गर्म (Hot) और आर्द्र मौसम (Wet Weather) रहेगा।

वहीं, पूर्वी उत्तरी प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में लू चलने वाली है। पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान (Temperature) बढ़ने से रातें गर्म होने वाली हैं। पटना में बादल छाए हुए हैं, लेकिन गर्मी का असर बिहार के कई शहरों में देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी की आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनसभा, लोगों के बीच भरेंगे हुंकार

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी (Extreme Heat) पड़ रही है। मौसम विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 26 अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के भुवनेश्वर और आंध्र प्रदेश के कडप्पा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो देश के किसी भी हिस्से में सबसे अधिक है।

तापमान 40-43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में तापमान 40-43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में लू चलने की आशंका है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.