चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विहिप ने किया हवन पूजन, की ये कामना

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरे देश में पूजा-अर्चना जारी है। विश्व हिंदू परिषद ने भी इसी क्रम में हवन-पूजा कर चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की।

202

फतेहपुर जिले में 22 अगस्त को विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा चंद्रयान-3 का चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग को लेकर हवन पूजन का आयोजन किया गया।

सफल लैंडिंग की मनोकामना
विश्व हिंदू परिषद ने 22 अगस्त को शहर के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया। हवन पूजन के जरिए चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की मनोकामना की गई।

बढ़ेगा देश का गौरव
विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि चंद्रयान-3 को लेकर देश भर में लोग पूजा अर्चना कर रहे, साथ ही लोग भगवान से कामना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 कि लैंडिंग सफल हो, जिससे भारत का तिरंगा एक बार फिर पूरे विश्व में लहराए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन के जरिए चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की मनोकामना की। जिससे हमारे देश का गौरव बढ़ेगा और इसरो के वैज्ञानिकों योग्यता का लोहा पूरा विश्व मानेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.