चंद्रयान-3: प्रकाश राज ने उड़ाया चंद्रयान मिशन का मजाक, अब भुगतेंगे किए की सजा

प्रकाश राज ने हाल ही में ट्विटर पर एक विवादित पोस्ट कर इसरो के चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाया था। प्रकाशराज ने चंद्रमा मिशन का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून शेयर किया था।

199

‘चंद्रयान-3’ अभियान का मजाक उड़ाने वाला ट्वीट कर निशाने पर आए दक्षिणी फिल्म अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ अब पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। हिंदू संगठनों ने बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

चंद्रयान 3 को लेकर प्रकाश राज के पोस्ट के बाद से ही नेटिजन्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अब देश के हिंदू संगठनों के नेताओं ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और प्रकाश राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रकाश राज की पोस्ट
प्रकाश राज ने हाल ही में ट्विटर पर एक विवादित पोस्ट कर इसरो के चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाया था। प्रकाशराज ने चंद्रमा मिशन का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून शेयर किया था।

उनके पोस्ट में लुंगी पहने एक शख्स एक मग से दूसरे मग में चाय डालता नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चंद्रमा की पहली छवि!’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.