World Earth Day: हम विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाते हैं?

1970 में अमेरिकी सीनेटर गेराल्ड नेल्सन ने 22 अप्रैल को पहला पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

88

World Earth Day: हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण (Environment) के प्रति जागरूकता फैलाना और पृथ्वी को बचाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। औद्योगिक क्रांति (industrial Revolution) के बाद से कार्बन उत्सर्जन (carbon emission) में काफी वृद्धि हुई है। इसका हमारी धरती पर बुरा असर पड़ रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

1970 में अमेरिकी सीनेटर गेराल्ड नेल्सन ने 22 अप्रैल को पहला पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की थी। 20 मिलियन से अधिक अमेरिकियों ने प्रदर्शनों, रैलियों और शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस घटना ने पर्यावरण आंदोलन को बढ़ावा दिया और दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें- Iran-Israel Crisis: इन 5 प्रॉक्सी के मदद से क्या इजराइल को हरा सकता है ईरान?

धरती को संरक्षित करने की जरूरत
अब धरती को संरक्षित करने की जरूरत है। ऐसे में विकास के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की भूमिका भी महसूस होने लगी है। इस कारण से वसुन्धरा दिवस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। 1990 में डेनिस हेस ने इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने की योजना बनाई। इसमें करीब 141 देशों ने हिस्सा लिया। दुनिया के 175 देशों ने इस दिन के महत्व को उजागर करने के लिए 2016 के प्रसिद्ध पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: घोटालों, नक्सलवाद और उग्रवाद का पर्याय है कांग्रेस- छत्तीसगढ़ में सीएम योगी

‘प्लैनेट अगेंस्ट प्लास्टिक’ का उद्देश्य
विश्व प्लास्टिक दिवस 2024 की थीम ‘प्लैनेट अगेंस्ट प्लास्टिक’ का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाना और जल्द से जल्द विकल्प ढूंढना है। वसुंधरा दिवस पर आप पृथ्वी के लिए कई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कपड़े के थैले का उपयोग करें और पुन: प्रयोज्य पानी की बोतलें अपने साथ रखें। ऊर्जा संरक्षण के लिए कार्य करें। पानी बचाने के लिए, थोड़ी देर के लिए स्नान करें और नल बंद कर दें। साथ ही पेड़ लगाएं और पेड़ों की रक्षा करें। पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का उपयोग करें।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.