Lok Sabha Elections 2024: घोटालों, नक्सलवाद और उग्रवाद का पर्याय है कांग्रेस- छत्तीसगढ़ में सीएम योगी

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम लला के लिए 500 वर्षों का इंतजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण समाप्त हुआ।

58

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 21 अप्रैल (रविवार) को कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कबीरधाम जिले में एक चुनावी रैली (election rally) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम लला (उनकी मूर्ति की स्थापना) के लिए 500 वर्षों का इंतजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण समाप्त हुआ।

कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आदित्यनाथ ने दावा किया, “कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। जिस उम्र में युवाओं के हाथ में एक टैबलेट और एक अच्छी किताब होनी चाहिए और उनमें दुनिया को आगे ले जाने का जज्बा होना चाहिए, कांग्रेस ने उन युवाओं के हाथों में पिस्तौल थमा दी। कांग्रेस ने उन्हें नक्सलवाद और आतंकवाद के नाम पर देश के खिलाफ लड़ने के लिए उकसाया।”

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: पारिवारिक लड़ाई में क्या अपना गढ़ बचा पाएंगी सुप्रिया सुले? जानें चुनावी गणित

सुरक्षा की पूरी गारंटी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों ने पिछले 10 वर्षों में देश को बदलते देखा है। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने कहा है कि इस देश को दुनिया की बड़ी ताकत बनाना है। विकसित भारत बनाना है…आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जहां हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। बेटी हो या व्यापारी, सभी को सुरक्षा की पूरी गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही आपके विश्वास का सम्मान कर सकती है।”

यह भी पढ़ें- DD Logo Change: दूरदर्शन लोगो मामले में स्टालिन की एंट्री, बोले- दूरदर्शन पर “भगवा दाग”…

संतोष पांडे के लिए मांगे वोट
आदित्यनाथ ने सभा में पूछा कि क्या कांग्रेस लोगों को मुफ्त राशन दे सकती थी, राम मंदिर बना सकती थी, नक्सलवाद की समस्या कम कर सकती थी और बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षा दे सकती थी। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस समस्या का पर्याय है, वह समस्या देती है जबकि भाजपा समाधान का नाम है।” आदित्यनाथ ने लोगों से राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है, जो कथित तौर पर राज्य में पिछली सरकार के दौरान कई घोटालों में शामिल थे।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.