Diwali Celebration: पूरे विश्व में दीपावली की धूम, बाइडन ने अमेरिका सहित दुनिया के लोगों को दी बधाई

सुंदर पिचाई ने अपने पोस्ट में एक जीआईएफ (जिफ) साझा किया, जिसमें एक दीपक दिखाया गया है जिसके चारों ओर पांच नंबर अंकित हैं जो दिवाली के अवसर पर विश्व स्तर पर खोज रहे लोगों के शीर्ष पांच सवालों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दुनियाभर में लोगों द्वारा सर्च किया गया टॉप सवाल था "भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं।"

994

Diwali Celebration: दीपों के पर्व दीपावली की 12 नवंबर को देश और दुनिया भर में में धूम रही। दीपावली त्योहार का जश्न पूरी दुनिया में लोग मना रहे हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने अमेरिका और दुनिया भर के लोगों को पर्व की बधाई व शुभकामनाएं (congratulations and best wishes) दी है। वहीं भारतीय मूल के गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।

ज्ञान, प्रेम और एकता के प्रकाश का संदेश
बाइडन ने कहा कि कई पीढ़ियों से दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने दीवाली की परंपराओं को हमारे राष्ट्र के ताने-बाने में बुना है, जो अज्ञानता, घृणा और विभाजन के अंधकार पर ज्ञान, प्रेम और एकता के प्रकाश का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह संदेश अमेरिका को पिछले कुछ सालों के दौरान मजबूत होकर उभरने में मदद की है।

बाइडन ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मना रहे एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों को, हम आपको दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।

टॉप ट्रेंडिंग रहा व्हाई 
वहीं गुगल के सीईओ व भारतीय मूल के सुंदर पिचाई ने भी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। पूरे विश्व में लोगों के द्वारा सर्च की जा रही दिवाली परंपराओं के बारे में टॉप ट्रेंडिंग व्हाई’ (क्यों) सवाल साझा किए। सुंदर पिचाई ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं! हम खोज पर दिवाली परंपराओं के बारे में बहुत रुचि देख रहे हैं, यहां दुनिया भर में शीर्ष ट्रेंडिंग “क्यों” वाले कुछ सवाल दिए गए हैं।”

भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं?
सुंदर पिचाई ने अपने पोस्ट में एक जीआईएफ (जिफ) साझा किया, जिसमें एक दीपक दिखाया गया है जिसके चारों ओर पांच नंबर अंकित हैं जो दिवाली के अवसर पर विश्व स्तर पर खोज रहे लोगों के शीर्ष पांच सवालों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दुनियाभर में लोगों द्वारा सर्च किया गया टॉप सवाल था “भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं।”

यह भी पढ़ें – ICC World Cup: लिग मैचों में अजेय रहा भारत, नीदरलैंड पर भी दर्ज की भारी जीत

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.