मुंबई की भायखला जेल में कोरोना से कोहराम!

केरल में जहां आज भी कोरोना के मामले हर दिन 15 हजार के आसपास आने से प्रदेश सरकार के साथ ही पूरे देश की चिंता बढ़ रही है, वहीं महाराष्ट्र से आ रही कुछ खबरें भी चिंता का कारण बनी हुई हैं।

99

देश में कोरोना से राहत मिलती तो दिख रही है लेकिन इस बीच आने वाली कुछ खबरें डरा भी रही हैं। केरल में जहां आज भी कोरोना के मामले हर दिन 15 हजार के आसपास आने से प्रदेश की सरकार के साथ ही पूरे देश की चिंता बढ़ रही है, वहीं महाराष्ट्र से आ रही कुछ खबरें भी चिंता का कारण बनी हुई हैं। इसी क्रम में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित भायखला जेल से डराने वाली खबर आई है।

10 दिन और 39 कोरोना मरीज
मुंबई की भायखला जेल में 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 10 दिनों में पाए गए इन मरीजों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी को पाटनवाला स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है। हालांकि सबकी सेहत में सुधार होने की जानकारी मिल रही है। जेल के 120 कैदियों की कोरोना जांच की गई थी।

इस बीच देश में 85 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः महत्वपूर्ण खबर! 26 सितंबर को मध्य रेलवे पर 10 घंटे मेगाब्लॉक!

चिंता की बात नहीं
जेल के एक अधिकारी से इस बारे में जानकारी दी है कि एक गर्भवती महिला को जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मुंबई महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जेल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है और हर तरह के एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और सबकी सेहत में सुधार हो रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.