Chhath: जेल में भी छठ की धूम, मुस्लिम महिला बंदी सहित ‘इतने’ कैदी कर रहे हैं छठ

जेल आपसी सद्भावना व आस्था का केंद्र बन गई है, एक महिला बंदी खुशबू तारा खातून। वह पूरे श्रद्धा के साथ छठ व्रत कर रही है।

1015

मोतिहारी के केंद्रीय कारा में इस साल भी पूरे हर्षोल्लास के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोर – शोर से शुरू कर दी गई है।

इस बीच आपसी सद्भावना व आस्था का केंद्र बन गई है, एक महिला बंदी खुशबू तारा खातून। वह पूरे श्रद्धा के साथ छठ व्रत कर रही है। एनडीपीएस एक्ट में बंद 20 साल की सजायाफ्ता छौड़ादानो थाना क्षेत्र की महिला बंदी खुशबू तारा पिछले 5 साल से पूरी भक्ति भाव के साथ छठ कर रही है।

20 साल की काट रही है सजा
दो किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ी गई उक्क्त महिला को कोर्ट द्वारा 20 साल की सजा हुई है। इस बीच उसने छठ पूजा शुरू करके सद्भावना व भक्ति का अनूठा मिशाल पेश कर रही है। जेल के अंदर छठ पूजा मनाने के लिए तालाब के बेहतर बनाया जा रहा है और छठी माता का पिंडी बनाकर रंग रोगन करने के साथ ही उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जेल अधिक्षक विधु कुमार ने बताया है कि लोक आस्था के इस महापर्व को मनाने के लिए जेल प्रशासन भी अपने तरफ से पूरा सहयोग में लगा है।

44 महिला एवं 46 पुरुष व्रती
इस वर्ष कुल 90 छठ व्रती इस महान पर्व को करेंगे। जिसमे 44 महिला एवं 46 पुरुष व्रती होंगे। छठ पूजा की सभी सामाग्री खरीददारी की जा रही है। खरना का प्रसाद सभी वार्डो में बटेगी जिससे सभी बंदी ग्रहण कर सकेंगे। इसमे जेल प्रबंधन पूरा सहयोग में लगा है। चार दिवसीय इस महापर्व का प्रारम्भ 17 नवंबर को नहाय खाय से हो रहा है। 18 नवंबर को खरना होगा। 19 नवंबर को संध्या घाट एवं सोमवार को पारण किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.