Brown Sugar Seized: भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने किया पीछा, बाइक फिसली और खुल गया करोड़ों के खेल का राज

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह कदुबाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग कर रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे रायगंज की ओर से आ रही दो बाइकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे तेज गति से भागने लगे।

46
Police counting cash and seizing brown sugar.
Police successfully apprehended two suspects with cash and drugs.

Brown Sugar Seized: जिले के गाजोल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में पीछा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में नकदी और ब्राउन शुगर बरामद की है। घटना के दौरान भागने की कोशिश में एक बदमाश बाइक से गिरकर घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह गाजोल के रंगाभिटा इलाके की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिद्धार्थ मंडल (26) और किशोर मंडल (27) के रूप में हुई है। सिद्धार्थ वैष्णवनगर थाना के बीरनगर सरकारटोला गांव का निवासी है, जबकि किशोर कालियाचक थानांतर्गत शाहबाजपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से 40 लाख 69 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए है। इसके साथ ही दो पैकेटों से कुल 571 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की गई है, जिसमें एक पैकेट में 306 ग्राम और दूसरे में 265 ग्राम मादक पदार्थ मिला।

इसे भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2026: जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह कदुबाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग कर रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे रायगंज की ओर से आ रही दो बाइकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे तेज गति से भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक को रंगाभिटा इलाके में पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Ayushman Bharat Scam: हेल्थ स्कीम में फर्जी क्लेम का बड़ा खुलासा, घोटाले की जांच के लिए SIT गठित

रंगाभिटा कुंडू पाड़ा इलाके में पुलिस ने जब्त नकदी की गिनती शुरू की। नोट गिनने की मशीन से रकम की पुष्टि की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.