मजबूर बाप ने उठाया ऐसा कदम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

संजीव मिश्रा भाजपा के दुर्गानगर के मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद थे। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली।

94

पिता अपने बेटे को हर प्रकार की सुख सुविधा देना चाहता है। चाहे वह किसी भी हालात में हो लेकिन वह नहीं चाहता की उसका बेटा किसी भी तकलीफ का सामना करे। लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे पैदा हो जाते हैं, जिसके आगे बाप भी विवश हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या मध्य प्रदेश से सामने आया है। यहां के विदिशा शहर में 26 जनवरी को भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंटीनगर निवासी भाजपा के दुर्गानगर मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा (45) पुत्र काशीराम मिश्रा ने परिवार के साथ जहर खा लिया, जिसके बाद गंभीर हालत में दोनों बच्चों और पति-पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पहले दोनों बेटों और बाद में संजीव मिश्रा फिर उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी न दे यह बीमारी
संजीव मिश्रा भाजपा के दुर्गानगर के मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद थे। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, उसमें लिखा- ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी न दें यह बीमारी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डीएमडी। बताया जा रहा है कि इसके बाद संजीव मिश्रा ने परिवार सहित जहर खा लिया।

ये भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेन पर फिर दागी मिसाइल, इतने लोगों की मौत

पूरे परिवार की हो गई मौत
सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद उनके साथी लोगों को पता चला। शाम करीब 6:45 बजे उनके एक परिचित घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा बंद था। घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो चारों अचेत अवस्था में पड़े थे। चारों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां संजीव मिश्रा (45), पत्नी नीलम मिश्रा (42), बड़ा बेटा अनमोल (13) और छोटा बेटा सार्थक (7) की मौत हो गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.