Air India Flight Turbulence: दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में, कई यात्रियों को आईं चोटें

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि घटना की जानकारी संबंधित विमानन अधिकारियों को दे दी गई है और जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।

47
Air India flight at the airport after turbulence incident.
Air India flight arrives safely after turbulence.

Air India Flight Turbulence: एयर इंडिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को अचानक आए तेज टर्बुलेंस (वायुगति में अस्थिरता) की चपेट में आ गई। यह घटना मंगलवार (आज) हुई है। उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई यात्रियों और कुछ क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं। हालांकि खबर यह भी है कि विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

एयर इंडिया की ओर से आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया गया है कि फुकेत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से विमान के एल्टीट्यूड में क्षणिक बदलाव दर्ज किया गया। हालांकि पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu News: मद्रास हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर, न्यायालय से मिलेगी उदयनिधि को राहत या जाना पड़ेगा जेल?

एयरलाइन के अनुसार, घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। जिन यात्रियों और क्रू सदस्यों को हल्की चोटें लगीं, उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि घटना की जानकारी संबंधित विमानन अधिकारियों को दे दी गई है और जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टर्बुलेंस कुछ मिनट तक रहा, जिसके कारण विमान में बैठे यात्रियों को तेज झटके महसूस हुए।

इसे भी पढ़ें: UP Budget 2026: योगी सरकार का मेगा बजट प्लान, विपक्ष के शोर के बीच वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि इससे पहले जून में भी एयर इंडिया की एक उड़ान तकनीकी चुनौती का सामना कर चुकी थी। दिल्ली से रायपुर जा रहे विमान की लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट की घटना हुई थी। विमान रनवे पर उतरते समय एक पक्षी से टकरा गया था, लेकिन पायलट की सतर्कता से विमान सुरक्षित उतर गया। घटना के बाद एयरलाइन ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विमान की विस्तृत तकनीकी जांच कराई थी। सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही विमान को दोबारा परिचालन की अनुमति दी गई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.