
Adani Airports: देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की एयरपोर्ट संचालक कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) को प्रतिष्ठित ‘प्रिक्स वर्साय’ आर्किटेक्चर और डिजाइन अवॉर्ड्स में ग्लोबल पहचान मिली है। अडाणी समूह की ओर से संचालित देश के दो हवाई अड्डों को विश्व के सबसे खूबसूरत हवाईअड्डे की सूची में शामिल किया गया है। (Adani Airports)
कंपनी के मुताबिक अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) और गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एलजीबीआईए) के टर्मिनल 2 को ‘प्रिक्स वर्साय’ की ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स’ की 2026 की सूची में शामिल किया गया है। एएएचएल ने कहा कि यह सम्मान अगली पीढ़ी के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को आकार देने में एएएचएल के बढ़ते प्रभाव को उजागर करता है, जिसमें अत्याधुनिक डिजाइन, सस्टेनेबिलिटी और यात्रियों पर केंद्रित इनोवेशन पर खास ध्यान दिया गया है। (Adani Airports)
‘प्रिक्स वर्साय’ वास्तुकला और डिजाइन के क्षेत्र में दिया जाने वाला सालाना वैश्विक पुरस्कार है, जिसे वर्ष 2015 से हर साल पेरिस स्थित यूनेस्को के मुख्यालय में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार नए शुरू हुए एयरपोर्ट और टर्मिनल को उनके आधुनिक निर्माण के लिए सम्मानित करता है, जो खास आर्किटेक्चर का अनूठा संगम दिखाते हैं। ये दिखाते हैं कि कैसे एयरपोर्ट पारंपरिक डिज़ाइन से आगे बढ़कर दुनिया की एक बेहतर और अधिक सामंजस्यपूर्ण तस्वीर पेश कर रहे हैं। (Adani Airports)
कंपनी के मुताबिक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को कमल से प्रेरित खास आर्किटेक्चर, भविष्यवादी डिजाइन और टेक्नोलॉजी, कला एव कार्यक्षमता के बेहतरीन तालमेल के लिए पहचाना गया है। इसने एक ऐसा वर्ल्ड-क्लास गेटवे बनाया है, जो एक आधुनिक ग्लोबल इकोनॉमी के तौर पर भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का आर्किटेक्चर ‘बैम्बू ऑर्किड’ की बायोफिलिक सुंदरता से प्रेरित है। यह एक बहुत ही उपयोगी और सस्टेनेबल ढांचे के ज़रिए इस क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता का सम्मान करता है। (Adani Airports)
‘प्रिक्स वर्साय’ सूची में शामिल अन्य एयरपोर्ट में ग्वांगझू (चीन), फ्रैंकफर्ट एम मेन (जर्मनी), कंडल स्टुएंग (कंबोडिया), पिट्सबर्ग (अमेरिका) और सैन डिएगो (अमेरिका) शामिल हैं। ‘प्रिक्स वर्साय’ अवॉर्ड्स का मकसद समझदारी भरी सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देना है, जहां संस्कृति पर्यावरण की अवधारणा को आगे बढ़ाती है और उससे भी आगे जाती है। हर साल दिए जाने वाले पुरस्कारों के तहत 2026 की सूची में शामिल तीन एयरपोर्ट या एयरपोर्ट टर्मिनल को ‘वर्ल्ड टाइटल’ (प्रिक्स वर्साय, इंटीरियर या एक्सटीरियर) भी मिलेगा, जो साल के आखिर में दिया जाएगा। (Adani Airports)
यह भी पढ़ें: Bihar के मधुबनी से पाकिस्तानी एजेंट इजहार गिरफ्तार, इन राज्यों में फैले कट्टरपंथी मॉड्यूल का भंडाफोड़
PM मोदी ने किया था उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अक्टूबर, 2025 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के पहले चरण का भव्य उद्घाटन किया था। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत विकसित 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बना नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है। इस ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट का कमर्शियल कमर्शियल संचालन 25 दिसंबर, 2025 को पहली फ्लाइट की लैंडिंग के साथ शुरू हो चुका है, ये करोड़ों लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाएगा। (Adani Airports)
यह भी देखें
