पंजाब (Punjab) के फिरोजपुर जिले (Ferozepur District) में रविवार को क्रिकेट (Cricket) खेलते समय एक नौजवान का दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हरजीत सिंह (Harjeet Singh) ने छक्का मारा और अगले ही पल मैदान पर गिर पड़े। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में रविवार सुबह डीएवी स्कूल के मैदान में कुछ युवा सामान्य की भांति क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय 49 रन बनाकर खेल रहे नौजवान हरजीत सिंह ने एक बॉल पर छक्का मार दिया। एक अन्य खिलाड़ी बॉल लेने के लिए चला गया और हरजीत सिंह साथी बैटसमैन से बात करने लगा। इसी दौरान हरजीत सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। साथी खिलाड़ियों ने उसे पहले सीपीआर दिया। इसके बाद हरजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पंजाब के फिरोजपुर में छक्का मारते ही बल्लेबाज को आया अचानक हार्ट अटैक !
पिच पर गिरकर वहीं हो गयी 10 सेकेंड के अन्दर तत्काल मौत…! #viralvideo pic.twitter.com/RtG1iyWN4c
— Ajai Bhadauria (@AjaiBhadauriya) June 29, 2025
यह भी पढ़ें – Amit Shah Slams Rahul: अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- तेलंगाना में कांग्रेस का भरोसा खत्म, अब भाजपा की सरकार बनेगी
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। पेशे से बढ़ई हरजीत शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलता था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
