Mumbai में पुलिस कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए शिंदे सरकार ने लिया ये निर्णय

मुंबई में वर्षो से पुलिसकर्मियों की कमी है। इस कमी को पूरी करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

63

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में 3000 पुलिसकर्मियों की कांट्रैक्ट पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है। कांट्रैक्ट पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पुलिस की नियमित भर्ती के बाद हटा दिया जाएगा।

30 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की मंजूरी
जानकारी के अनुसार कांट्रैक्ट पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम से की जाएगी। इसके लिए सरकार ने निगम को 3 महीने के लिए 29 करोड़ 58 लाख 31 हजार 96 हजार 040 रुपये देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 12 अक्टूबर को कांट्रैक्ट पर पुलिस भर्ती के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।

सुप्रिया सुले ने किया विरोध
हालांकि, विपक्ष राज्य सरकार के इस निर्णय का जोरदार विरोध कर रहा है। राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि कांट्रैक्ट पर पुलिस की भर्ती हास्यास्पद है। सरकार के इस निर्णय का विरोध सड़कों पर उतर कर किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.