कैसे पहुंचें मुंबई से बेलापुर 30 मिनट में? पढ़ें इस खबर में

95

केंद्रीय नौवहन परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को मुंबई में वाटर टैक्सी का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस सुविधा के लोकार्पण से मुंबई से नवी मुंबई की घंटों की यात्रा अब मात्र 30 मिनट में पूरी हो जाएगी।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सागरमाला योजना के तहत आज मुंबई में वाटर टैक्सी की शुरुआत की जा रही है। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आज लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध हो गई है। नवी मुंबई में जेटी बनाने के लिए 8.37 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, इनमें से 50 फीसदी रकम राज्य सरकार ने समय पर अदा किया, इससे यह काम तय समय पर पूरा हो सका है।

ये भी पढ़ें – एलसीए तेजस की उड़ान: विमानन क्षेत्र में भारत की धमाकेदार प्रस्तुति

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाली इस वाटर टैक्सी सेवा से लोग लाभान्वित होंगे। इस सेवा के शुरू होने से नवी मुंबई का विकास और तेज गति से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवी मुंबई को स्पोर्ट्स सिटी बनाने की उन्होंने घोषणा की है, इस सेवा से नवी मुंबई में स्पोट्स की गतिविधियां और गति से शुरु की जा सकेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे आदि उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.