केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defence Minister Rajnath Singh) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार (18 अक्टूबर) को लखनऊ (Lucknow) स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई (BrahMos Aerospace Unit) में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों (BrahMos Missiles) की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” सिर्फ एक ट्रेलर था और अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में है।
समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। लखनऊ अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में अहम भूमिका निभा रहा है। अब ब्रह्मोस से दुश्मन बच नहीं सकता।”
Speaking at BrahMos Manufacturing facility in Lucknow. https://t.co/gwH8Z1CDfK
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 18, 2025
यह भी पढ़ें – Mega Block: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पश्चिम रेलवे पर राहत
दुनिया ने देखी ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने सपनों को भरोसे में बदलने की ताकत रखता है और इसी भरोसे ने हमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ताकत दी। उन्होंने कहा, “जीत हमारी आदत बन चुकी है। इस आदत को और मजबूत बनाना है। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत दुनिया ने देखी।”
हर साल बनेंगे 100 मिसाइल सिस्टम
राजनाथ सिंह ने लखनऊ यूनिट की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां से हर साल करीब 100 मिसाइल सिस्टम बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा, “ब्रह्मोस जल सेना, थल सेना और वायु सेना की रीढ़ बन चुका है।”
लखनऊ को अपना संसदीय क्षेत्र बताते हुए उन्होंने कहा, “लखनऊ मेरे लिए सिर्फ संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि यह मेरे ह्रदय में बसा है। लखनऊ अब तहजीब का ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री का शहर बन गया है।” उन्होंने पूर्व की व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले यूपी में ‘गुंडाराज’ था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश आंतरिक और बाह्य, सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।
ब्रह्मोस की ताकत से दुनिया परिचित: सीएम योगी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मोस देश की रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “ब्रह्मोस की ताकत से पूरी दुनिया परिचित है। ब्रह्मोस मिसाइल से दुश्मन का बचना मुश्किल होगा।”
इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल और भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
