SIPRI Report: 2023 में सैन्य खर्च करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश बना भारत, रिपोर्ट में अहम जानकारी

भारत लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्टरों, युद्धपोतों, टैंकों, तोपखाने बंदूकों, रॉकेट और मिसाइलों, मानवरहित क्षमताओं और अन्य प्रणालियों के साथ अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है।

122

सेना (Army) पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत (India) दुनिया (World) का चौथा सबसे बड़ा देश है। बात दें कि स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी देश चीन के बढ़ते सैन्य खर्च (Military Spending) और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण पड़ोसी देशों (Neighboring Countries) का खर्च भी बढ़ गया है। इस बीच जापान और ताइवान ने भी अपने सैन्य बजट में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2022 तक अपनी सेना पर 4.2 फीसदी ज्यादा खर्च करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में अपनी सेना पर सबसे ज्यादा अमेरिका ने खर्च किया है। दूसरे नंबर नंबर पर चीन और तीसरे स्थान पर रूस है। भारत का नाम चौथे पायदान पर है। साल 2022 में भी सेना पर खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर था। भारत ने पिछले साल 2023 में 83.6 बिलियन अमेरिका डॉलर खर्च किया।

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti: सीएम योगी ने की हनुमान जयंती पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

यूक्रेन का सैन्य खर्च 51 फीसदी बढ़कर 64.80 अरब डॉलर हो गया। रूस का सैन्य बजट 24 फीसदी बढ़कर 109 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका ने 2.3 प्रतिशत सैन्य बजट बढ़ाकर 916 बिलियन डॉलर कर दिया। जबकि चीन 6 प्रतिशत बढ़ाकर 296 बिलियन डॉलर कर दिया।

युद्धों तथा अन्य कारणों से व्यय में वृद्धि हुई
जानकारी के अनुसार, दुनिया में हथियार खरीदने की ऐसी होड़ मची कि वैश्विक सैन्य खर्च 7% बढ़कर 2,443 बिलियन डॉलर हो गया। 2023 में वैश्विक सैन्य खर्च में एक दशक की सबसे तेज वृद्धि हुई है। यह इजाफा दुनिया के कई हिस्सों में चल रही जंगों और अन्य वजहों से हुआ है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.