4 दिसंबर का इतिहासः जब Indian Navy ने किया कराची पर हमला

3 दिसंबर की तारीख भारतीय नौसेना(Indian Navy) के लिए खास है। हुआ यूं था कि 03 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध(War started between India and Pakistan) शुरू हुआ था।

1436

देश-दुनिया के इतिहास में 4 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय नौसेना(Indian Navy) के लिए खास है। हुआ यूं था कि 03 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध(War started between India and Pakistan) शुरू हुआ था। इसके अगले ही दिन भारतीय नौसेना(Indian Navy) ने पाकिस्तान पर हमला बोल दिया। कहते हैं कि नौसेना ने 4 दिसंबर को पाकिस्तान की नौसेना पर पहला हमला जरूर किया था, लेकिन इसकी तैयारी कई महीनों पहले से शुरू हो गई थी।

इतिहास में सनद है कि लड़ाई शुरू होने से पहले अक्टूबर 1971 में तत्कालीन नेवी प्रमुख एडमिरल एसएम नंदा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी(Prime Minister Indira Gandhi) से मिले थे। उन्होंने इंदिरा गांधी से पूछा था कि अगर हम कराची पर हमला करें, तो क्या इससे सरकार को राजनीतिक रूप से कोई आपत्ति हो सकती है?

Assembly Elections: मध्य प्रेदश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बहुमत की ओर भाजपा, वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ता ऐसे मना रहे हैं जश्न

इफ देयर इज अ वॉर, देयर इज अ वॉर
इस पर इंदिरा गांधी ने पूछा कि आप ऐसा क्यों पूछ रहे हैं? इसके जवाब में एडमिरल एसएम नंदा ने कहा था कि 1965 में नेवी से खासतौर से कहा गया था कि वो भारतीय समुद्री सीमा से बाहर कोई कार्रवाई न करे। इस पर इंदिरा गांधी ने कहा था- इफ देयर इज अ वॉर, देयर इज अ वॉर (If there is a war, there is a war)। यानी अगर लड़ाई है, तो लड़ाई है। इसके बाद नौसेना ने आक्रामक हमले की रणनीति तैयार की। आगे की कहानी सबको मालूम है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1796ः बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।

1829ः वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।

1860ः गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

1952ः इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई।

1959ः भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।

1967ः भारत के पहले रॉकेट रोहिणी आरएच 75 का थुम्बा से प्रक्षेपण।

1971ः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

1971ः भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।

977ः मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।

1984ः हिजबुल्लाह आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।

1995ः संयुक्त राज्य अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।

1996ः अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफाउंडर प्रक्षेपित किया।

1999ः संयुक्त राज्य अमेरिका के अड़ियल रुख के कारण सिएटल वार्ता विफल। अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा।

1999ः रूस की सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्जा किया।

2004ः पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

2006ः फिलीपींस में तूफान के बाद जमीन धंसने से लगभग एक हजार लोगों की मौत।

2008ः प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिए चुना गया।

2012ः सीरिया में मोर्टार हमला। 29 लोगों की मौत।

जन्म

1892ः प्रसिद्ध साहित्यकार विद्याभूषण विभु।

1898ः प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन।

1910ः हिंदी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल।

1910ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण।

1919ः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल।

1923ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता श्रीपति मिश्र।

1979ः प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी सुनीता रानी।

1994ः भारतीय हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल।

निधन
1962ः हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले साहित्यकार अन्नपूर्णानन्द।

2017ः प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर।

2021ः प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार विनोद दुआ।

2020ः भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरिंदर सिंह कपानी।

दिवस

भारतीय नौसेना दिवस

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.