करात के दांव को पहलवानों ने किया फेल!

19 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी नेता और पहलवान बबीता फोगाट भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि वे पहलवानों की नाराजगी सरकार के सामने रखेंगी।

86

कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों की नाराजगी और उसे लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश शुरू हो गई है। इसी क्रम में वाम दल की नेता वृंदा करात दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे उनके प्रदर्शन स्थल पर पहुंची थीं, लेकिन पहलवानों ने उनके दांव को पलट दिया। उन्होंने वाम दल नेता को मंच से उतारते हुए इस प्रदर्शन को राजनीतिक रंग न देने का अनुरोध किया।

देश के अंतरराष्ट्रयी स्तर के पहलवान कुश्ती संघ के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में वर्ल्ड चैंपियन विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।

वृंदा करात को मंच से उतारा
19 जनवरी को पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वाम दल नेता वृंदा करात वहां पहुंची थीं, लेकिन बजरंग पुनिया ने उन्हें मंच से उतारते हुए इस पर राजनीति न करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्लीज इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।

संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप
बता दें कि महलि पहलवान विनेश फोगाट ने 18 जनवरी को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने कहा था कि कोच महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि फेडरेशन के चहेते कोच महिला कोचों का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।

बबीता फोगाट ने किया वादा
19 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी नेता और पहलवान बबीता फोगाट भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि वे पहलवानों की नाराजगी सरकार के सामने रखेंगी। धरना पर बैठे पहलवानों ने कहा कि वे मांग पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। बजरंग पुनिया ने यह भी कहा कि संघ के अध्यक्ष विदेश भागने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला आयोग ने खेल मंत्रालय और पुलिस को भेजा नोटिस
18 जनवरी को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के आरोप पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खेल मंत्रालय और पुलिस को नोटिस भेजा है। नोटिस में स्वाति मालीवाल ने कहा है कि महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.